ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: आर्मी भर्ती रैली कल से,71 हजार से ज्यादा युवा होंगे शामिल...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
टीकमगढ़ में 9 साल बाद आर्मी भर्ती रैली हो रही है। रैली 4 फरवरी से 18 फरवरी तक ढोंगा मैदान पर होगी। जिला प्रशासन ने रैली की तैयारियां ...


टीकमगढ़ में 9 साल बाद आर्मी भर्ती रैली हो रही है। रैली 4 फरवरी से 18 फरवरी तक ढोंगा मैदान पर होगी। जिला प्रशासन ने रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पुलिस प्रशासन ने तैयारियों का चार्ट बनाया है। 
इस रैली में 71 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे। अव्यवस्था न हों इसके लिए प्रशासन दिन-रात तैयारियों में जुटा हुआ है। भर्ती के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए आर्मी की एक टूकड़ी ने भी डेरा डाल लिया है। वहीं युवाओं को टीकमगढ़ पहुंचने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चला चलाने के आदेश दे दिए हैं।

About Author

Advertisement

 
Top