प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक प्रदार्थ की धरपकड़ को लेकर चलाया जा रहे अभियान को लेकर सालमगढ़ थाना के अंतर्गत निनोर चौकी पर मुखबिर की सूचना पर नाकेबन्दी की गई जिसमे बस में सफर करती दो महिला की तलाशी के दौरान 24 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की । सालमगढ़ थानाअधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल द्वारा चलाई जा रहे हैं अवेध मादक पदार्थों की धर पकड़ के लििये को सूचना मिली की नागदा बस जो प्रतापगढ़ से दलोट नीनोर होते हुए जावरा की तरफ जा रही है उसमें चालक के पीछे की सीट पर दो महिलाएं बैठी है जिनके सैंडल की सोल में अवैध ब्राउन शुगर छुपा रखी है अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की तो ब्राउन शुगर खुर्द बुर्ज कर सकती है सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ननोर चौकी के सामने नाकाबंदी शुरू की 12:05 पीएम पर दलोट की तरफ से बस आती दिखाई दी जिसे रुकवा अंदर देखा तो मुखबिर के बताएं हुलिया अनुसार चालक के पीछे वाली सीट पर दो महिलाएं बैठी थी जिन्हें बस से नीचे उतार सूचना मुखबिर से अवगत करा निनोर चौकी पर ले जाकर तलाशी ली तो सैंडल के सोल में क्रमशः 7 ग्राम व 14 ग्राम ब्राउन शुगर छुपाकर रखना पाया गया जिसमे
दोनो ओरतो से 24 ग्राम ब्राउन शुगर पाई गई दोनो से
पता पूछा तो अपना नाम सनाबी पति छोटे खां निवासी सादलपुर जिला धार वह दूसरी अपना नाम सलमा पत्नी मोहम्मद खां निवासी खजराना जिला इंदौर बताया वही ब्राउन शुगर इस्माइल व वसीम निवासी देवलदी से लाना बताया अवैधब्राउन शुगर जप्त कर मुकदमा दर्ज किया गया अनुसंधान थानाधिकारी घंटाली मिट्ठू सिंह द्वारा किया जा रहा है
