ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: अवैध संबंधों के चलते डॉक्टर ने की नोकर की हत्या, शव के 50 टुकड़े कर एसिड में डाले...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
होशंगाबाद। सरकारी अस्पताल के एक डाक्टर ने अपने नौकर की नृशंस हत्या कर दी। ऑपरेशन में उपयोग किए जाने वाले औजारों से उसके कई टुकड़े कर...


होशंगाबाद। सरकारी अस्पताल के एक डाक्टर ने अपने नौकर की नृशंस हत्या कर दी। ऑपरेशन में उपयोग किए जाने वाले औजारों से उसके कई टुकड़े कर दिए। लाश के इन टुकड़ों को डिब्बों में पैक कर छिपा दिया था। पुलिस उसके घर की तलाश ले रही है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। 
पुलिस ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ. सुनील मंत्री यहां आनंद नगर होशंगाबाद में रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके यहां नौकर बीरू काम करता था। जुमेराती निवासी बीरू की डाक्टर ने बेरहमी से हत्या कर दी।
*एसिड में डाले लाश के टुकड़े* 
एमबीबीएस डॉ सुनील मंत्री ने अपने घर के अंदर ड्राइवर की जघन्य ह्त्या की। इसके बाद उसकी लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर एसिड में डाले।जिससे लाश पूरी तरह नष्ट हो जाए और कोई सबूत नहीं बचे। 
*ऐसे हुआ खुलासा* 
डाक्टर रात में आरी से उसकी लाश काट रहा था। तभी किसी को भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घर की तलाश ली तो खुलासा हुआ। सूचना पर एएसपी राकेश खाखा सहित आला अधिकारी पहुंच गए थे.
*म्रतक ड्राइवर की पत्नी से डॉक्टर के अवैध संबंध* 
म्रतक ड्राइवर है जिसकी पत्नी से डॉक्टर के अवैध संबंध थे। जब इसकी सूचना ड्राइवर को लगी तो डॉक्टर ने उसे मौत के घाट उतार दिया। और उसके शव के टुकड़े कर बक्से में भर दिए।
*50 टुकड़े किये शव के* 
रात में काटा शव, बक्से में रखे टुकड़े
शव के रातभर टुकडे कर एक बक्से में भर दिए। डॉक्टर ने शव के ५० टुकड़े करने के बाद उन्हे बक्से में एसिड डालकर भर दिया।

About Author

Advertisement

 
Top