ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: हबीब राही बने कॉग्रेस आईटी व सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले हबीब राही को कांग्रेस ने उपहार के रूप में दि संगठन में बड़ी जिम्मेदारी नीमच। जावद कांग्रेस के प्रत्याशी...

सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले हबीब राही को कांग्रेस ने उपहार के रूप में दि संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
नीमच। जावद कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजकुमार अहीर के कट्टर समर्थक व उनके लिए सोशल मीडिया का काम देखने वाले उनके प्रमुख पीआरओ के रूप में प्रसिद्धि पा चुके हबीब राही कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निरंतर सक्रियता एवं सोशल मीडिया पर कांग्रेस हित में किए जा रहे  उनके सकारात्मक कार्यों को देखते हुए प्रदेश आलाकमान ने उन्हें कांग्रेस की आईटी एवं सोशल मीडिया मध्यप्रदेश का सचिव नियुक्त किया है । इस आशय का एक पत्र प्रदेश हाईकमान ने जारी करते हुए उसमें बताया गया कि जावद क्षेत्र के हबीब राही को आईटी एवं सोशल मीडिया का सचिव नियुक्त किया जाता है। ज्ञात रहे हबीब राही सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और कांग्रेस हित में निरंतर कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाने का किसी न किसी रूप में प्रयास करते रहते हैं। वे कद्दावर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के कट्टर समर्थक माने जाते हैं और राजकुमार अहीर का आशीर्वाद भी उन्हें प्राप्त है। उन्हीं की बदौलत और उनके कांग्रेस के प्रति पूर्ण निष्ठा से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस द्वारा दी गई है यह निश्चित ही नीमच और जावद के लिए गौरवमयि बात है। आपको बता दें कि विधानसभा 2018 चुनाव में जावद विधानसभा के प्रत्याशी राजकुमार अहीर के सोशल मीडिया की पूरी केम्पनिंग श्री राही के द्वारा ही कि गई थी जो नीमच जिले में नम्बर एक पर रही । हबीब राही काफी वर्षो से जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर के सोशल मीडिया पर कार्य कर रहे है, इन्हें एक अलग ही जुनून है और इसी जुनून की वजह से आज प्रदेश की टीम में अहम जिम्मेदारी मिली । हबीब राही अल्पसंख्यक विभाग उज्जैन सम्भाग के महामंत्री, इन्दिरा गांधी कांग्रेस रिवोल्यूशन अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलनाथ विचार सद्भावना मंच के प्रदेश सचिव एवं सिंधिया ऑनलाइन टीम के विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी आसिन है । एक छोटी सी उम्र में एक युवा कार्यकर्ता के रूप में उभर के आए है । श्री राही का कहना है कि आज में जो कुछ भी हु लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर की ही देन है उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला और आगे भी उनके आशीर्वाद से कार्य करता रहूंगा । हबीब राही की नियुक्ति से उनके के परिचितों एवं प्रशंसकों व कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी। व शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि निश्चित ही हबीब राही को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

About Author

Advertisement

 
Top