म•प्र• में चालू सत्र में एक परिसर अंतर्गत आने वाली शालाओं का एकीकरण किया गया है । म•प्र•तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ केप्रांतीय उपाध्यक्ष कन्हैयालाल लक्षकार ने बताया है कि इस व्यवस्था के लागू होने के साथ ही व्यवहारिक परेशानियां परिलक्षित हो रही है । विभागीय आदेशानुसार कक्षा पहली से बारहवीं तक की शालाओं का एकीकरण किया गया है जो एक ही परिसर में थी । सभी शालाओं के डाइस कोड स्कालर पंजी अभी भी अलग-अलग होने से व्यवहारिक परेशानी यह आ रही है कि पहली में दर्ज बच्चें का विद्यालय, स्कालर क्या हो ? पांचवी, आठवी उत्तीर्ण बच्चें का स्कालर बदलेगा या नहीं यदि बच्चा एकीकृत विद्यालय में अध्ययन है तो ? नवीन सत्र 01अप्रैल 2019 से चालू हो रहा है । इसलिए उक्त बिंदु शिक्षा विभाग प्रदेश स्तर से स्वयं संज्ञान लेकर स्पष्ट करे ताकि व्यवहारिक परेशानियों से शिक्षकों को निजात मिल सके ।
Home
»
»Unlabelled
» एकीकृत शालाओं की व्यावहारिक परेशानियों को दूर करे प्रदेश का शिक्षा विभाग....
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
