ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: राशन नहीं मिलने से गरीब उपभोक्ता परेशान डीलर पर मनमानी का आरोप डीलर ने आरोपों को नकारा....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
प्रतापगढ़ में गरीब वर्ग के उपभोक्ता राशन डीलर की मनमानी से परेशान है। लोगों ने राशन डीलर पर समय से राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। दू...

प्रतापगढ़ में गरीब वर्ग के उपभोक्ता राशन डीलर की मनमानी से परेशान है। लोगों ने राशन डीलर पर समय से राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर राशन डीलर ने लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है। शहर के वार्ड नंबर 25 और 26 में जब आज राशन डीलर ने दुकान खोली तो उपभोक्ताओं की काफी भीड़ लग गई ,यहां पर कई उपभोक्ताओं को पिछले दो-तीन महीनों से राशन सामग्री नहीं मिली थी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि राशन डीलर पहले तो समय पर दुकान खोलता ही नहीं है और जब खोलता भी है तो राशन सामग्री देने में आनाकानी करता है। कभी मशीन खराब होने का बहाना बनाता है, तो कभी राशन नहीं होने का हवाला देता है। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी भी उनकी कोई सुनवाई नहीं करते हैं ।दूसरी ओर इस मामले में राशन डीलर का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को बराबर राशन सामग्री दी जा रही है। जहां तक दुकान बंद रखने का सवाल है सरकार की ओर से राशन सामग्री सप्लाई होगी तभी उपभोक्ताओं को दी जाएगी और कभी-कभी नेटवर्क नहीं मिलने से मशीन की प्रॉब्लम आती है ,ऐसे में सप्लाई में परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को समय पर राशन दिया जा रहा है।

About Author

Advertisement

 
Top