ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नशे में एसआई ने महिला का किया बलात्कार, एफ आई आर दर्ज....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
     नीमच। नीमच कैंट थाने में पदस्थ रहे एएसआई महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार करने और उसे परेशान करने का ...


    नीमच। नीमच कैंट थाने में पदस्थ रहे एएसआई महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार करने और उसे परेशान करने का मामला दर्ज किया है। एएसआई चौहान ने महिला को उसके पति से तालाक करवाने का कहकर नीमच बुलाया और एक होटल में रूकवाया और उसके साथ खोटा काम किया। इस मामले में तीन माह बाद प्रकरण दर्ज हुआ है। एसपी ने आरोपी चौहान को लाइन अटैच कर दिया है और मामले की जांच जारी है।
ये बताया पीडिता ने—
मैं पहले से ही तलाकशुदा हुं, और में इंदौर में अकेली रहती हुं, मेरे घर वालों ने मेरी आर्य समाज से शादी करवा दी थी, तो ससुराल वालों ने मुझें दहेज व में दुसरे समाज से हूं, इसी बात को लेकर उन्‍होंने मुझे बहुत परेशान किया, जिसके कारण में मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लग गई थी। उसी बीच एएसआई महेंद्रसिंह चौहान मेरे संपर्क में आया, में पिछले 20 सालों से इसे जानती हुं, स्‍कूल टाईम में हॉकी साथ में खेले हुए है, इसी पहचान को लेकर इसने मुझसे संपर्क किया, और कहा, में तेरी मदद करता हूं, में तेरा तलाक करवाता हुं और पूरी तरह से कानूनी मंदद करूंगा, इसी बात को लेकर उसने मुझे नीमच बुलाया, पहले तो दो दिन राज पैलेस में रूकवाया और फिर बोला मेरी नाईट ड्यूटी है तुम मेरे घर पर रूक जाओं, उसी रात नशे की हालत में घर आया और पूरी रात शारीरिक शोषण किया, फिर सुबह मुझें कहने लगा मेरी पत्‍नी से मेरी बनती नहीं है, में उससे तलाक ले लूंगा, अपन शादी कर लेंगे में तेरा भी तलाख करवा दूंगा। इसनें मेरे कुद गंदे फोटों भी अपने मोबाईल में खीचें जिसके बाद मुझें ब्‍लैकमेल करता रहा, मुझें फोटो वायरल करने की धमकी देता था, मेरें आवेदन देने के तीन महिनें बाद एफआईआर हुई है, उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए, मना करने के बाद भी इंदौर मेरे घर पर आ जाता था, में उससे परेशान हो गई थी।

About Author

Advertisement

 
Top