ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ की गईं अभद्र व अश्लील टिप्पणियों को लेकर लखनऊ में अज्ञात के ...

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ की गईं अभद्र व अश्लील टिप्पणियों को लेकर लखनऊ में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह एफआईआर यूपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष (मध्य जोन) के शिकायती पत्र पर थाना कोतवाली बाजार खाला ऐशबाग, लखनऊ में दर्ज की गई है.
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता यशवन्त सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने पर विरोधियों की ओर से पहचान छिपाकर उनके खिलाफ अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कौन हैं? इन्हें प्रेरणा कहां से और कैसे मिलती है? इसकी पहचान आवश्यक है. और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है.।

About Author

Advertisement

 
Top