ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नों दिवसीय श्री राम कथा कल से बड़कुआ में प्रारम्भ...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मनासा - भारत का सर्वमान्य संवत विक्रम संवत है, जिसका प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपद...
मनासा - भारत का सर्वमान्य संवत विक्रम संवत है, जिसका प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था और इसी दिन भारत वर्ष में काल गणना प्रारंभ हुई थी। चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा वसंत ऋतु में आती है। वसंत ऋतु में वृक्ष, लता फूलों से लदकर आह्लादित होते हैं जिसे मधुमास भी कहते हैं। इसी पुनीत अवसर पर कथावाचक पं. ओम प्रकाश वैष्णव (निलिया वाले) के मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा का नव दिवसीय आयोजन कल दिनांक 06 अप्रैल 19 को, प्रतिदिवस सांय 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक गाँव बड़कुआ, तहसील मनासा में संचालित होगी। जो अनवरत आगामी दिनांक 14 अप्रैल 19 तक प्रतिरात्रि में कथा होगी। तथा आगामी दिनांक 12 अप्रैल 17 से 14 अप्रैल 19 तक मारुती महायज्ञ होगा। आयोजक समिति व समस्त ग्रामवासी बड़कुआ, तहसील - मनासा, जिला- नीमच ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जन से आह्वान किया है की आप सपरिवार पधारकर, संगीतमय श्री राम कथा श्रवण कर धर्म लाभ ले।

About Author

Advertisement

 
Top