जावद दिनांक 28.09.03.19 की दरम्यानी रात मे महेश कुमार पिता देबीलाल सोनी उम्र 52 वर्ष नि जावद के मकान मे ताला तोड करके अज्ञात आरोपी ने कैमरे, कपडे , बेडशीट , सेविंग मशीन , पायजेब कीमती 22 हजार रुपये की चोरी किया था। जिस पर थाना जावद पर अपराध दर्ज कर अज्ञात आऱोपी की तलाश की जा रही थी। उक्त अपराध जावद नगर का मेन मार्केट का होने से पुलिस अधिक्षक नीमच श्री राकेश कुमार सगर द्वारा हर संभव प्रयास कर पतारसी करने का आदेश दिया था. जिसे पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा व एस डी ओ पी श्री एम एल मोरे के मार्गदर्शन मे टी आई जावद श्री कन्हैया लाल दांगी व टीम ने अथक प्रयास करके प्रकरण मे मुखबीर लगा करके उक्त नकजबनी का पता लगाने मे सफलता हासिल किया है। मुखबीर द्वारा उक्त घटना मे जानकारी मिली की उकत घटना नगर के ही निगरानी बदमाश हरिओम पिता गोपाल सोनी जाति सोनी उम्र 24 वर्ष नि बागडिया बाजार जावद घटित की गई है। जिसको पुलिस द्वारा पकडने पर उसके पास मे चाकू मिला। जिस पर आर्मस एक्ट की कार्यवाही की गई व पुछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त नकबजनी भी करना स्वीकार किया गया। जिससे उक्त नकबजनी का मश्रुका बरामद किया गया है। पकडे गये आऱोपी पर पुर्व से ही नकबजनी के दर्जनो अपराध दर्ज होकर के वह थाना का निगरानी बदमाश है। आऱोपी से औऱ भी मामलो मे पुछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही मे सउनि श्री लक्ष्मण सिहं आर शैलैन्द्र सिंह ,होशियार सिंह , मदन पग्गी , कमल तिवारी चालक धीरज का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
Home
»
»Unlabelled
» जावद नकबजनी का आऱोपी चाकु सहित गिरफ्तार चोरी का माल बरामद...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
