ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नोएडा में 3 सेक्स वर्कर के साथ 9 लोगों ने किया गैंगरेप....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्स वर्कर्स के साथ गैंगरेप का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक फार्म हाउ...


देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्स वर्कर्स के साथ गैंगरेप का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक फार्म हाउस के अंदर दिल्ली से लाई गई तीन सेक्स वर्कर्स के साथ 9 लोगों ने गैंगरेप किया। इन लोगों के चंगुल से किसी तरह निकलने के बाद सेक्स वर्कर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों में से ज्यादातर निजी सुरक्षा गार्ड हैं, जबकि एक युवक कैब चलाता है। दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे हैं। जिस फार्म हाउस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस ने उसे भी सील कर दिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में तीनों पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वो मंगलवार रात को दिल्ली के लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर ग्राहक का इतंजार कर रहीं थी। इसी दौरान रात के करीब 11:30 बजे सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कैब में सवार दो लोग वहां पहुंचे और उनसे चलने के लिए बात करने लगे। सौदा तय होने के बाद ये दोनों उन तीन सेक्स वर्कर्स को नोएडा ले आए।


About Author

Advertisement

 
Top