अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध रिसर्च आडिटोरियम गोमती नगर लखनऊ में हुआ आयोजन। जेपीएस टैलेंट हब और कृष्णा फिल्मस प्रोडक्शन ने किया आर्गनाइज। लगातार सफलता के उच्च शिखर की ओर बढते हुए युवा कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को टैलेंट स्टार्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध रिसर्च आडिटोरियम गोमती नगर लखनऊ मे जेपीएस टैलेंट हब और कृष्णा फिल्मस प्रोडक्शन ने आयोजित किया। जिसके अध्यक्ष अरविंद यादव और अनिल बंसल ने मंच पर बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मधुर जी के बांसुरी वादन और काव्यपाठ से पूरा आडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लखनऊ शहर जी जानीमानी हस्तियां श्रद्धा श्रीवास्तव, मेघा गंगवार, किशोर चतुर्वेदी, अनिल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर मधुर जी के पिता जगत नारायण प्रजापति और पवन जायसवाल, नन्दलाल, रामसिंह यादव, मनोज मिश्रा, बसंतलाल सोनी, राजेन्द्र प्रसाद अंशू बग्गा आदि लोगो ने बधाइयाँ दी।
Home
»
»Unlabelled
» टैलेंट स्टार्स सम्मान से सम्मानित किये गये मधुर...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
