ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: अगले चंद घंटों में यहां पर आ सकता है तूफान, असम-बिहार में बारिश का रौद्र रूप, 20 की मौत.....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
स्काईमेट अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के उत्तरी भागों सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रद...

स्काईमेट अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के उत्तरी भागों सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण तट के हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, इसके लिए स्काईमेट ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

आपको बता दें, कि पिछले 24 घंटों में, पश्चिम बंगाल का जलपाईगुड़ी शहर 204 मिमी वर्षा के साथ भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान रहा, इसके बाद अगरतला में 119 मिमी, विजयवाड़ा में 119 मिमी, कूच बिहार में 111 मिमी और सिलिगुड़ी में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश आफत बन गई है। देश के कई हिस्से इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। नदियों का जल स्तर बढ़ने के कारण असम और बिहार के कई इलाके जलमग्न हो गए है। असम में बाढ़ से अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बिहार में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में भी इन दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, नेपाल के तराई क्षेत्र और उत्तर बिहार के कई जिलों में हुई बारिश से कमला, बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से इस समय बिहार के 6 जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है, कमला के जलस्तर में भारी वृद्धि से मधुबनी के जयनगर में स्थिति भयावह है, यहां कमला का तटबंध टूट गया है उधर, कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है।

About Author

Advertisement

 
Top