जावी - सार्थक प्रयास पर्यावरण मित्र संस्था जावी के तत्वावधान में नीमच तहसील की सभी ग्राम पंचायतों में पर्यावरण संरक्षक संस्था का गठन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए सार्थक प्रयास पर्यावरण मित्र संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पर्यावरण जागृति को लेकर एक मिशन प्रारंभ किया जाएगा। जिसके अंतर्गत नीमच तहसील की सभी पंचायतों में 11 सदस्यीय एक कमेटी बनाई जाएगी। जो संस्था के मार्गदर्शन में गांव में पर्यावरण जागृति के लिये जनजागरण का कार्य करेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत की पर्यावरण संरक्षक संस्था की कमेटी के सदस्यों को प्रचार प्रसार के लिये सामग्री और निर्धारित फंड (राशि) दिया जाएगा। जिससे स्थानीय समिति पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागृति के लिये कार्य करेगी और सभी को अपने कर्तव्यों के लिये निर्वहन के लिये जागृत करेगी। इस पुनीत कार्य का शंखनाद 16 जुलाई गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर किया जाएगा। संस्था पहले चरण में सभी ग्राम पंचायतों में समिति बनाएगी और चयनित स्थानों पर 11 पौधे ट्रीगार्ड के साथ लगाएगी। ट्री गार्ड लोहे की जाली का न होकर ईंटों, रेत, सीमेंट से निर्मित किया जाएगा जिससे कि वह मजबूत रहे ओर पौधे की सुरक्षा हो सके। संस्था में जुड़ने वाले सभी पर्यावरण संरक्षक सदस्यों का पंजीयन किया जाएगा। जिसका पंजीयन शुल्क 365/- रुपये वार्षिक निर्धारित है। जिसमें सभी सदस्यों को संस्था द्वारा परिचय पत्र कार्यक्रम आयोजित कर दिया जाएगा। सार्थक प्रयास पर्यावरण मित्र संस्था में पर्यावरण संरक्षक संस्था कमेटी के सदस्य बनने के लिये व्हाट्सएप नम्बर 9630575500 और 7828016918 पर अपनी जानकारी नाम, गांव, ग्राम पंचायत, तहसील, जिला, मोबाईल नम्बर उपलब्ध करावें।
Home
»
»Unlabelled
» पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और नई पहल.....
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
