सरवानिया महाराज । नगर के संकुल कैन्द के प्राचार्य कक्ष में आगलगने से अलमारियों के अतिरिक्त बाहर रखा रिकार्ड तथा दस्तावेज जल गयें। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग में बने प्राचार्य कक्ष में दोपहर में करीब ढैड़ बजे उस समय आग लग गई जब आफिस में कोई नहीं था। अचानक प्राचार्य कक्ष से धुंआ निकलता देख छात्रों ने स्टाफ को सुचित किया। आगजनी की घटना की जानकारी लगते है स्टाफ के सदस्यों ने प्राचार्य कक्ष की तरफ दौड़ लगाई तथा सुचना पुलिस चोकी सरवानिया महाराज तथा दमकल को दी जिस पर चोकी पुलिस तथा दमकल मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी नगर में लगी तो वहां पर अन्य लोग भी पहुंचे । आनन फानन में प्राचार्य कक्ष में रखी अलमारियों तथा दस्तावेजों को कक्ष से बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबु पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्राचार्य कक्ष में प्लास्टिक बाडी का कुलर चल रहा था जिसमें फाल्ट हुआ होगा और प्लास्टिक बाडी के आग पकडऩे के कारण आगजनी की घटना होना प्रतित हो रही है। मोके पर पुलिस चोकी सरवानिया का जाप्ता राजस्व हल्का पटवारी आग के कारणो की जांच कर मौका पंचनामा बनाने का काम कर रहे हैं।
*प्रारंभिक जांच , शार्ट सर्किट*
प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट होना लग रहा है। रिकॉर्ड जल गया है।सुचना पर मय जाप्ते के पहुचकर आग पर स्टाफ तथा दमकल व लोगों की मदद से काबु पाया।
सुनिल कुमार जाटव , पुलिस चोकी प्रभारी सरवानिया महाराज।
