ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जावद में राम भक्त मृत बंदर का हुआ विधि विधान से दाह संस्कार, भक्त कि हुई आँखे नम....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
संदीप बाफना जावद। नगर में हिन्दु संगठनो के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने राम भक्त बंदर का अंतिम संस्कार विधि विधान मंत्रोच्चार से  ...


संदीप बाफना
जावद। नगर में हिन्दु संगठनो के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने राम भक्त बंदर का अंतिम संस्कार विधि विधान मंत्रोच्चार से  किया गया। 
मिली जानकारी अनुसार नीमच दरवाजा स्थित शास्त्री मार्केट के बाहर  एक बंदर बडी विधुत लाईन पर करंट लगने से तारो के बीच चिपक गया। जागरुक नागरिको ने सुचना देने पर विधुत कर्मचारी आए ओर पिलास्टिक पाईप से मरा हुआ बंदर को नीचे गिरा दिया। कुछ ही देर में वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आए मृत बंदर अपने साथ ले गए। गुरुवार को दोपहर में हिन्दु संगठन एवं भारतीय सुभाष सेना के अध्यक्ष नारायण सोमानी, पंकज एरन नीमच रोड गांधी वाटिका के पास वन विभाग कार्यालय पहुचे। राम का स्वरुप मृत बंदर को लाल कपडा ओढाकर, गुलाल लगाकर, माला पहनाकर विधि विधान, हिन्दु रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार से पंच तत्व में विलिन किया। इस अवसर पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर भरत दुबे, गौरव मोर्य, भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी, हिन्दु संगठन के  प्रकाश सेन, पंकज एरन, दशरथ जायसवाल, शुभम् संघवी मोबाईल, नितेश जोशी, अर्जुन ग्वाला आदी युवागण एवं वन विभाग की टीम उपस्थित थे।

About Author

Advertisement

 
Top