ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: मौसम विभाग का MP के 13 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिन तक भारी बारिश के आसार....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मध्यप्रदेश में मानसून ने भले ही देरी से दस्तक दी है, लेकिन झमाझम बारिश की कुछ क्षेत्रों में झड़ी लगी है. मौसम विभाग ने 13 जिलों में अ...

मध्यप्रदेश में मानसून ने भले ही देरी से दस्तक दी है, लेकिन झमाझम बारिश की कुछ क्षेत्रों में झड़ी लगी है. मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहेगा. आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है. लो प्रेशर एरिया के और ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है. यह सिस्टम मजबूत होकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश पहुंच रहा है.

*ओडिशा समुद्र तट पर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर हवा का चक्रवात*
*तीन दिन होगी झमाझम बारिश*
मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास ओडिशा समुद्र तट पर बना हुआ है. इसी जगह पर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर हवा का चक्रवात बना हुआ है. चक्रवात दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. इसके चलते मध्य प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. तीन दिनों तक झमाझम बारिश हो सकते हैं.कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार नजर आ सकते हैं।

About Author

Advertisement

 
Top