ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर अगोरी नाथ का अभिषेक, भस्म महाआरती एवं भंडारा सम्पन्न...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावी - सावन मास के अंतिम श्रावण सोमवार को श्री गुर्जरखेड़ा धाम सेवा समिति जावी के तत्वावधान में प्रथम विशाल कावड़ यात्रा हर्षोल्लास के स...

जावी - सावन मास के अंतिम श्रावण सोमवार को श्री गुर्जरखेड़ा धाम सेवा समिति जावी के तत्वावधान में प्रथम विशाल कावड़ यात्रा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम गुर्जरखेड़ा धाम के पंडाजी घनश्याम लोहार ने श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर जावी कमल सरोवर पर कावड़ व कलश का पूजन किया ततपश्चात डीजे पर भोलेनाथ के सुमधुर भजनों के साथ कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। कावड़ यात्रा कमलेश्वर महादेव मंदिर से पाटीदार मोहल्ला, नीम चौक, सदर बाजार, श्री संकटमोचन हनुमान मन्दिर चौक, पटेल चौक, धनगर मोहल्ला, कॉलेज मार्ग, नई आबादी शिव मन्दिर चौक होते हुए बोरखेड़ी कला पहुँची। बोरखेड़ी कला के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई पिपलिया चारण पहुँची। पिपलिया चारण मुख्य मार्गो से गुजरते हुए मानपुरा चौराहे पर से होते हुए पुनः श्री रामदेव मन्दिर सेमली रोड से पुनः जावी में आगमन हुआ। जावी में नीम चौक, खाती मोहल्ला, सदर बाजार होते हुए सरवानिया महाराज मार्ग से श्री गुर्जरखेड़ा धाम पहुंची। सभी बच्चों, महिला, पुरूष कावड़ियों ने अपने हाथों से कावड़ के जल से श्री शिव स्वरूप नाथों के नाथ अगोरी नाथ का अभिषेक कीया। ततपश्चात पंडाजी घनश्याम लोहार व सेवादारों द्वारा भस्म की आरती के साथ महा आरती की गई। और भंडारे की महाप्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ। सैंकड़ों की संख्या में माताओं, बहिनों, पुरुषों, भक्तजनों ने भंडारे की महाप्रसादी ग्रहण की। कांवड़ यात्रा में आकर्षक कावड़ सज्जा आकर्षण का केंद्र रहा। कांवड़ सज्जा में पुरुषों में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व मातृशक्ति में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को श्री अगोरी नाथ ने स्वयं अपने हाथों से तीनों विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिससे अन्य कावड़ियों का हौसला बड़े और वे भी धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर सहभागिता करें। कांवड़ यात्रियों का जावी, बोरखेड़ी कला, पिपलिया चारण गांव में भव्य स्वागत हुआ। कांवड़ यात्रा में श्री गुर्जरखेड़ा सेवा समिति सदस्यों व अंचल के ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग रहा।

About Author

Advertisement

 
Top