ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: बरसाती नाले में डूबे 4 युवक,SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर निकाले 3 शव....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के गांव गोपालपुरा में हुए दर्दनाक घटना में सोमवार रात तक तीन युवकों के शव बाहर निकाल लिए गये हैं. वहीं चौथ...

चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के गांव गोपालपुरा में हुए दर्दनाक घटना में सोमवार रात तक तीन युवकों के शव बाहर निकाल लिए गये हैं. वहीं चौथे की तलाश जारी है. सोमवार को गांव में खान में 4 युवकों के डूबने के बाद मौके पर एसडीआरएफ टीम के 25 जवान रेस्क्यू में जुटे थे. साथ ही घटनास्थल पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल की मुआयना करने पहुंचे थे.
*गांव की खान में 4 युवकों के डूबने का मामला*
*युवकों के डूबने के बाद मौके पर चलाया गया रेस्क्यू*
दरअसल सोमवार को दोपहर बरसाती पानी से भरी खान में चार युवक डूब गए थे, जिनमें एक युवक के शव को सोमवार शाम तक बरामद कर लिया गया था, जबकि तीन युवकों की तलाश देर रात तक जारी रही. SDRF के 25 जवानों की टीम देर रात तक रेस्क्यू में जुटी हुई थी. मौके पर ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.पंप की सहायता से खान से पानी भी बाहर निकाला जा रहा है ताकि पानी का लेवल कम होने से रेस्क्यू में सहायता हो सके.रेस्क्यू के दौरान 3 युवकों के निकाले गए शव।

About Author

Advertisement

 
Top