जावद टाइम्स न्यूज
अठाना प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस के अवसर पर नगर के सभी मंदिरों से नगर भ्रमण पर निकले बैवाणो में भगवान श्री वीर बजरंग व्यामशाला के पहलवानों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं राजस्थान से आये मसक एवं गवरी नृत्य कलाकारो का नृत्य दर्शकों का मनमोहक रहा नगर में कई धार्मिक संस्थाओं एवं कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गणेश घाट पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया।हुसैनी मोहर्रम कमेठि अठाना द्वारा अंखाडा के पहलवानो का स्वागत श्री राम चौक पर कर कौमी एकता कि मिसाल दी एवं मंडलम अध्यक्ष पार्षद महेंद्र सिंह सिसोदिया मित्र मंडल के द्वारा बस स्टैंड पर सभी बैवाणौ में बिराजित भगवान एवं पहलवानों पर पुष्प वर्षा कर अखाड़ा के उस्तादों को तिलक माला साफा बधा कर स्वागत किया गया एवं धाकड़ खेड़ी चौक पर नगर अध्यक्ष राकेश बैरागी एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ,भाजपा नगर अध्यक्ष मदन लाल धाकड, कमलेश, गोपाल धाकड द्वारा अखाड़े के पहलवानों को तिलक साफा बधाकर स्वागत किया गया प्रातः10 बजै से अन्नपूर्णा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग अस्तर, बावड़ी चौक ,मंशापूर्ण महादेव चौराहा ,गणेश घाट पुलिया चौक, श्री राम चौक, धाकड़ खेड़ी चौक, से होते हुए गंभीरी नदी तट पर पहुंचे जहां स्नान करवा कर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। नगर कि। सभी धार्मिक संस्थाएं एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।
