ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: फायनेंस किश्ते 3 माह तक माफ़ व 3 माह पश्चात कलेक्शन हेतु मांग.......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच - वर्तमान समय में कोरोना जनित बीमारी से पूरी दुनिया जूझ रही है और इस महामारी से बचाव हेतू विगत 22 मार्च से हिंदुस्तान में भी लॉ...


नीमच - वर्तमान समय में कोरोना जनित बीमारी से पूरी दुनिया जूझ रही है और इस महामारी से बचाव हेतू विगत 22 मार्च से हिंदुस्तान में भी लॉक डाउन आगमी 14 अप्रैल तक पुरे देश में लागु है जो की अपने आप में एक कर्फ्यू के समान ही है। शासन प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कोरोना से बचाव हेतु 24 घण्टे प्रयासरत है और देश का हर आमजन अपने घरो में  सुरक्षा की दृष्टी से बैठकर शासन प्रशासन के आदेशो व निर्देशो का पालन करने हेतु प्रतिबध्द है।
      देश सही मध्य प्रदेश के नीमच जिले का हर गरीब वर्ग अपनी जीविका चलाने हेतु किसी न किसी प्राइवेट कम्पनी या प्राइवेट संस्था से ऋण मासिक किस्तो के आधार पर ऋण लेकर अपनी जीविका चला रहा है। ऋण में फोर्व्हिलर फायनेंस, टू व्हीलर फायनेंस, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिला समूह लोन (मिनी फायनेंस), होम लोन, व्यवसाय लोन आदि कई तरह के फायनेंस की साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक किस्तो के माध्यम से अपना परिवार संचालित कर रहे है। 22 मार्च से आज तक लॉक डाउन होने से उपरोक्त ऋण लेने वाले आमजन घर पर होने से मजदुरी नही करने से उक्त की किश्ते भरने में सक्षम नही है। ऐसी स्थिति में वो कैसे फायनेंस की किश्ते भरे या अपने परिवार का पालन पोषण करे। इसके चलते विकट परिस्थित में उलझे हुए है।
ज्ञात हो की नीमच जिले में लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्र में मिनी फायनेंस कम्पनियो से लगभग सभी महिलाओ द्वारा महिला समूह लोन ले रखा है। और साथ ही लगभग सभी फोर्व्हिलर टू व्हीलर फायनेंस है। उक्त बात ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिला सहित फायनेंस ऋणी व्यक्तियो की और से सोश्यल मिडिया के माध्यम से की जा रही है जो लाजमी है।
आज की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए नीमच जिला कलेक्टर महोदय इस समस्या पर भी ध्यान देकर जिले में उपरोक्त फायनेंस कम्पनियो से आगामी 3 माह तक के लिए किश्ते माफ़ करवाकर व आगामी किश्ते 3 माह पश्चात लेने हेतु निर्णय लेकर नीमच जिले के आमजन को राहत पहुंचाकर अनुग्रहित करे।

About Author

Advertisement

 
Top