ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: अपनी और अपनो की है जान प्‍यारी, तो लॉक डाउन को गंभीरता से लें, तभी आप और हम सुरक्षित, आपसे हम ये क्‍यों कह रहे है ? जानने के लिए पढे पुरी खबर......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच। देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन है। इसकी घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी लेकिन लोग अब भी इसे गंभीरता से नहीं ले र...


नीमच। देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन है। इसकी घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी लेकिन लोग अब भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हमें लॉक डाउन को गंभीरता से लेना होगा। तभी आप और हम सुरक्षित रहेंगे।
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण समूचा विश्व सहमा हुआ है। इस महामारी से निपटने के लिए देश में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है। देश व प्रदेश में इसे अब तक गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस कारण देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। वर्तमान में देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 629 हो चुकी है। इनमें से करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में भी कोरोना में मामले सामने आए हैं। उज्जैन में एक महिला की कोरोना से मौत हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी लोग लॉक डाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यदि यही हालात रहे तो कोरोना से निपटने में दिक्कत आएगी। जिले में लॉक डाउन का नागरिकों को प्रभावी तरीके से पालन करना होगा। जिला प्रशासन व पुलिस को भी सख्त होना पड़ेगा। तभी आप और हम कोरोना से जंग जीत सकेंगे। इसमें जिले के हर नागरिक को सजगता के साथ आगे आना होगा। नियमों का पालन करना होगा।
भीलवाड़ा से जिले की सीमा जुड़ी-
नीमच मप्र का सीमावर्ती जिला है। इसकी करीब 392 किलोमीटर लंबी सीमा राजस्थान के प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा जिले से मिलती है। भीलवाड़ा व नीमच की करीब 12 किलोमीटर लंबी सीमा सिंगोली क्षेत्र में जुड़ती है। यहीं हमारी चिंता का कारण है। राजस्थान में कोरोना का केंद्र वर्तमान में भीलवाड़ा ही है। यहां अब तक 16 पॉजीटिव मिल चुके हैं। इसके बाद से सीमा को सील कर दिया गया है।
नागरिकों से यह अपेक्षा-
- लॉक डाउन व नियमों का पालन जिम्मेदारी से करें।
- घर से बाहर नहीं निकले। सामान का अनावश्यक भंडारण न करें।
- घर से बाहर जाने की दशा में मुंह पर मास्क लगाएं। सेनेटाइजर का उपयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने-आने से बचें।

About Author

Advertisement

 
Top