सिंगोली। शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम अरनिया के बालक बालिकाओं का विदाई समारोह अरावली की पहाड़ियों के बीच मेडकेश्वर महादेव प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेश सुतार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों का विद्यालय के शिक्षक मदन लाल धाकड़ ने तिलक लगाकर स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित बालक बालिकाओं से कहा कि विद्यालय सरस्वती का मंदिर है और उसमें पढ़ाई जाने वाली पाठ्य पुस्तकें पूजा की सामग्री इसलिए पढ़ाई के दौरान पाठ्य पुस्तकों को भी हमें सुव्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए आप लोग जब स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते हैं तब वह समय आप लोगों का बहुत कीमती होता है उस समय को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए और अध्ययन के दौरान अध्ययनरत बालक बालिकाओं को सूर्य उदय से पूर्व उठना चाहिए तथा नहा धोकर माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर पढ़ाई करना चाहिए आप लोग परीक्षा के दौरान घबराए नहीं और परीक्षा में पूछे गए सवालों का जवाब स्कूल में अध्ययन के दौरान गुरुजनों द्वारा बताए गए ज्ञान को अगर आपने ग्रहण कर लिया तो सवालों को हल करने में भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी अगर आप में ज्ञान और बुद्धि होगी तो आप अपने समाज गांव और देश का नाम रोशन कर सकते है श्री जोशी ने उपस्थित बालक बालिकाओं से कहा कि शिक्षा सागर हैं इसमें जितना गहराई में उतरोगे उतना ही ऊपर आकर चमकोगे और बुद्धि का विकास होगा उन्होंने कहां की पढ़ाई के साथ साथ स्वास्थ्य का भी आप लोगों को ध्यान रखना है अगर स्वास्थ्य सही होगा तो पढ़ाई में भी मन लगेगा बिना गुरु के कोई आगे नहीं बढ़ सकता चाहे वह कितना ही बुद्धिमान क्यों ना हो जाय पढ़ाई के दौरान आप लोगों को अपना लक्ष्य भी याद होना चाहिए कि आपको आगे जाकर क्या बनना है डॉक्टर वकील टीचर या सेना का जवान बनना आप लोगों को पढ़ लिख कर अपना ही नहीं अपने परिवार और देश के लिए भी कुछ करना है तभी जाकर आपका पढ़ाई कर शिक्षा ग्रहण करना सार्थक होगा क्योंकि बिना बुद्धि के और बिना शिक्षा के आदमी पशु के समान है शिक्षा एक ऐसी जड़ी है जिससे समाज का कल्याण होता है शिक्षा में धन है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और ना ही कोई लूट सकता है आप इसे जितना लूटाओगे उतना ही और ज्यादा बढ़ेगी उन्होंने बालक बालिकाओं से अंत में कहा कि जीवन में बड़ों का सम्मान और माता-पिता की सेवा करना है अगर आप लोगों ने परीक्षा के समय मन लगाकर गुरुजनों द्वारा दिए गए ज्ञान को मन से ग्रहण कर लिया तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता श्री जोशी ने उपस्थित सभी बालक बालिकाओं को परीक्षा में सफल होने की अग्रिम बधाई भी दी विदाई समारोह कार्यक्रम मे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मदनलाल रेगर, सुनील कुमार जैन, विमल रेगर, सत्तार मोहम्मद अरनिया, राजू धाकड़ देवीपुरा सहित प्रभारी प्राचार्य नेमीचंद धाकड़ कदवासा, प्रधानाध्यापक हेमराज भील अरनिया, भंवर सिंह चुंडावत, डीपी शर्मा, शिक्षक मदन लाल धाकड, अतिथि शिक्षक तुलसीराम धाकड, मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य नेमीचंद धाकड़ ने किया और आभार भंवर सिंह चुंडावत ने माना।
Home
»
»Unlabelled
» शासकीय माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बालक बालिकाओं का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न......
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
