ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक हादसा:बस की चपेट में आए 4 युवक,सभी की मौत,1 ही बाइक पर सवार थे.......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
चित्तौड़गढ़ (राज.) राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसर...

चित्तौड़गढ़ (राज.) राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोडगढ़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग में जाम लगा दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि बस चालक से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिलाया जाए.
*खुमानगंज के निकट हुआ हादसा*
जानकारी के अनुसार भील समाज के मांगीलाल, गोपाल, कालू निवासी लोठियाना और मोतीलाल निवासी भुजंर खुर्द मंगलवार को सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर मजदूरी के लिये पास के गांव में जा रहे थे. इसी दौरान खुमानगंज के निकट सामने से आ रही एक निजी बस की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
*5-5 लाख रुपये मुआवजे की दिलाने की मांग*
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षत विक्षत शवों को सड़क के बीच में रखकर चित्तौड़-रावतभाटा मार्ग पर जाम लगा दिया. ग्रामीणों ने बस मालिक से मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की दिलाने की मांग करते हुए शव लेने से भी इंकार कर दिया. हालात को बिगड़ते देखकर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी अतिरिक्त जाब्ता लेकर वहां पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश के प्रयास किए, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

About Author

Advertisement

 
Top