ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: राज.के उदयपुर में ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली युवती से चलती कार में गैंगरेप, पुलिस कर रही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
उदयपुर(राज.) राजस्थान के उदयपुर में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 24 साल की पीड़िता उदयपुर में ईवेंट मैनेजमेंट क...

उदयपुर(राज.) राजस्थान के उदयपुर में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 24 साल की पीड़िता उदयपुर में ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है.जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित काठियावाड़ी होटल के बाहर से युवती और उसके सहकर्मी का अपहरण कर 6 लोगों ने चलती कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
*6 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम*
बताया जा रहा है कि रविवार रात युवती और उसके साथी का गोवर्धनविलास थाना इलाके की काठियावाड़ी होटल के बाहर से अपहरण कर लिया.पीड़ित पक्ष ने थाने में उपस्थित होकर पुलिस को बताया कि पूरी रात उन्हें 6 युवक कार में लेकर घुमते रहे और अलग-अलग क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया.
*पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया*
वहीं, पीड़ित पुरुष साथी ने बताया कि उन्हें देर रात तक हल्दुघाटी, डबोक, रीको, केवडे की नाल सहित अन्य क्षेत्र में लेकर घुमते रहे. इस मामले में पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट पर आ गया और सबसे पहले पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के साथ रहे पुरुष साथी से पूछताछ की है.डीएसपी चेतना भाटी ने अस्पताल में पीड़ित महिला से बात की है. पुलिस ने जांच की डिटेल अभी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन प्राथमिक तौर पर अपहरण और दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. पुलिस ने संदिग्ध युवकों को डिटेन कर उनसे पूछताछ शुरू की है. पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. पीड़िता के साथ अपहरण किए गए पुरुष साथी के बयानों की भी पुलिस ने जांच की है.
दरअसल, पीड़िता एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. इस ईवेंट कंपनी में यूपी की और भी लड़किया काम करती हैं.रविवार देर रात के बाद सोमवार देर शाम तक पीड़िता और उसके अन्य साथी पुलिस के सामने पेश क्यों नहीं हुए,इस विषय पर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

About Author

Advertisement

 
Top