ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: कौन बनेगा करोड़पति, फिर से आ रहा है सीजन 12 के लिए, KBC रजिस्ट्रेशन 9 मई से होगा शुरू.......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मुंबई टीवी के सबसे बड़े क्विज शो में से एक 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 12वें सीजन (Kaun Banega Crorepat-12)के साथ लौटने वाला है....

मुंबई टीवी के सबसे बड़े क्विज शो में से एक 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 12वें सीजन (Kaun Banega Crorepat-12)के साथ लौटने वाला है.हाल ही में इस सीजन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. केबीसी-12 (KBC-12 Registrations) को लेकर ये जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी है.सोनी टीवी ने अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कौन बनेगा करोड़पति-12 के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं.इस वीडियो में उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बताया है कि केबीसी-12 के रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहे हैं. उन्होंने ये जानकारी घर पर रहते हुए दी है.दरअसल, हाल ही में सोनी टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें वो केबीसी-12 के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन इस वीडियो में कह रहे हैं- 'हर चीज पर ब्रेक लग सकता है. नुक्कड़ की चाय को चाय पर होने वाली हैलो-हाय को. सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को. हर चीज को ब्रेक लग सकता है. ऑफिस वाली चाकरी को, आधी रात वाली तफरी को. शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को....'
इस वीडियो के आखिर मे अमिताभ कहते हैं कि 'एक चीज को ब्रेक नहीं लग सकता... सपनो को.. सपनो को उड़ान देने फिर आ गए हैं, मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर'. यानी अमिताभ बच्चन ने अपनी कविता के जरिए केबीसी-12 के रजिस्ट्रेशन एनाउंस कर दिए हैं, जो कि 9 मई से शुरू हो रहे हैं.इस वीडियो को अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर रह कर ही शूट किया है. वहीं इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा है कि मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए अभी सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही रखे गए हैं. प्रोग्राम शुरू करने में 3 महीनों का समय लिया जाता है. उम्मीद है कि तब तक चीजें नॉर्मल हो जाएंगी. बता दें कि केबीसी का ऑडीशन चार पार्ट्स में होता है,रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग, ऑनलाइन ऑडीशन और पर्सनल इंटरव्यू।

About Author

Advertisement

 
Top