अठाना नगर विद्युत विभाग के यंत्री के एस मुजाल्दे से मिली जानकारी अनुसार कल 21 मई को को सुबह 6 से 10 बजे तक अठाना टाउन के 11 केवी के सेक्शन का मॉनसून पूर्व मेंटेनेंस किया जाएगा जिसके कारण विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी ।इस मेंटीनेंस कार्य के चलते निम्नानुसार ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद रहेगी ।
इन ग्रामों की रहेगी लाइट बंद-
मेघपुरा घरेलू फीडर का मेंटेनेंस किया जाना हैं इसलिए ग्राम तुम्बा, ढाणी, गुठलाई, मेघपुरा, गोठा, गुर्जरखेडी सांखला, नागथून, बुधसिंहपुरा, श्यामपुरा तथा खौर घरेलू फीडर बन्द होने से सेगवा ओर कुंडला ग्रामों की विधुत सप्लाई बंद रहेंगी आवश्यकता पडने पर समय को घटाया बढाया जा सकता है!
