ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जावद क्षैत्र में बड़ती कोरोना कि रफ्तार ,देर रात 2 ओर मिले,जावद पंहुचे कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे पढ़ें पूरी खबर......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद में दिनो दिन कोरोना कि रफ्तार तेज गति से बड़ती जा रहि है प्रशासन ने मध्यैनजर रखते हुए जावद को पूर्ण रुप से सील किया गया है।जावद...


जावद में दिनो दिन कोरोना कि रफ्तार तेज गति से बड़ती जा रहि है प्रशासन ने मध्यैनजर रखते हुए जावद को पूर्ण रुप से सील किया गया है।जावद का व्यक्ति ना कहीं बाहर जा सकता है और ना ही बाहर से कोई व्यक्ति जावद के भीतर आ सकता है । ऐसे ही प्रशासन की सख्ती रही तो 1 दिन फिर हम जीतेंगे कोरोना से और 1 दिन कोरोना जरूर हारेगा। शाम 6 कोरोना रिपोर्ट प्राप्त हुईं थीं जिसमें 3  पॉजिटिव जावद एवं 1 पॉजिटिव उम्मेदपुरा का था। रात 10 बजे मिली तीसरी जांच रिपोर्ट में दो नए पॉजिटिव मिले हैं यानी आंकड़ा बढ़कर अब 207 हो गया जबकि एक्टिव केस बढ़कर 148 हो गए हैं।
देर रात मिली रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव की ओर बढ़ोतरी हुई जो कि जावद क्षेत्र के हैं इसी के रहते देर रात जावद पहुँचे कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे व एसपी मनोज कुमार राय व एएसपी राजीव मिश्रा , कंटेंटमेंट इलाके के बहार बनाए गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण कर , दिए निर्देश।
प्राप्त जानकारी अनुसार-
कल मिल सकती है  जावद को थोड़ी कोरोना से राहत आज अभी मीडिया से बात में जिला कलेक्टर ने बताया कि  करीब 25 संक्रमित ठीक होकर आएंगे अपने घर जिनके घर मे ज्यादा जगह नही है उन्हें शासन द्वारा तय जगहों पर रखा जाएगा। साथ ही ज्यादा सेम्पलिंग कर शीघ्र ही स्थिति को काबू में कर लिया जायेगा।लेकिन जावद को अभी कुछ दिनों तक छूट में नही मिलेगी राहत।
                                           

About Author

Advertisement

 
Top