ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नए चेहरे के रूप में विधायक सिसोदिया का मंत्री बनना लगभग तय.....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
 भोपाल से शाहरुख मिर्जा की विशेष रिपोर्ट भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी करने जा रहे हैं रा...


 भोपाल से शाहरुख मिर्जा की विशेष रिपोर्ट

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी करने जा रहे हैं राजनीतिक जानकार सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन मापदंडों के आधार पर मंत्री परिषद में मंत्रियों के शामिल किए जाने के लिए आलाकमान को अवगत कराया है और इसके लिए उन्हें शीर्ष नेताओं का समर्थन भी मिला है बताया जाता है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों नें कमलनाथ सरकार के दौरान जो इस्तीफे दिए थे उन्हें प्राथमिकता के साथ इस मंत्रिमंडल विस्तार में स्थान दिया जाना उचित माना जा रहा है अगर इस पहले मापदंड को उचित मानते हुए यह कहा जाए कि कमलनाथ सरकार से जिन जिन लोगों ने बगावत की थी और सिंधिया समर्थक है उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिल जाएगा इसका प्रमुख कारण यह है कि अभी शिवराज सरकार को उपचुनाव का सामना भी करना है और सिंधिया समर्थकों को टिकट देकर जिता कर भी लाना है गौरतलब है कि ग्वालियर संभाग के कद्दावर नेता श्री मिश्रा ने अपने तेवर दिखाए थे जोकि अटल बिहारी वाजपेई के भांजे है की भाजपा में पूछ परख फिर बड़ी है और स्थिति यहां तक आ गई कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने मिश्रा को भोपाल बीजेपी कार्यालय तलब किया और एक विशेष मीटिंग में चर्चा की माना जा रहा है कि मिश्रा ग्वालियर संभाग में अपना प्रभुत्व कायम रखना चाहते हैं इसलिए यह माना जा रहा है कि भाजपा एक तरफ सिंधिया समर्थकों के विचार कर रही है तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी के कद्दावर नेताओं को भी नहीं भूल रही है 

अब जो सूत्र उभर कर सामने आ रहे हैं उनमें शिवराज मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जानी है जोकि 1 जून से 5 जून के दरमियान कभी भी यह विस्तार आकार ले सकता है

दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज एवं प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा इस बात पर राजी हुए हैं कि पूर्व शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौरान जो वरिष्ठ मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल थे उन्हें वरिष्ठता के आधार पर दूसरे मापदंड के तहत मंत्री पद से नवाजा जाना जरूरी है ऐसे वरिष्ठ नेताओं को  ससम्मान जनक पद दिया जाए

वही पार्टी संगठन स्तर पर यह बात उभर कर सामने आई है कि तीसरे मापदंड अनुसार प्रदेश मंत्रिमंडल में नए चेहरों को भी स्थान दिया जाना चाहिए इस आधार पर 6 विधायकों को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है उनमें मध्यप्रदेश विधानसभा में जागरूकता का परिचय देने वाले एवं मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव जीते श्री यशपाल सिंह सिसोदिया का नाम भी मंत्रिमंडल की सूची में नाम शामिल हो गया है और इस नाम को संगठन स्तर पर शीर्ष नेताओं की हरी झंडी भी मिल गई है इस आधार पर श्री यशपाल सिंह सिसोदिया एक अनुभवी एवं जागरूक विधायक के तौर पर मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त कर सकते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चाहते हैं कि नए चेहरों के रूप में कुछ उभरते हुए विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जाए जो पार्टी संगठन की नीति नीतियों को आगे बढ़ाते चले आए हैं अब प्रदेश के मीडिया चैनलों में भी जागरूक विधायक श्री सिसोदिया का नाम भी उभर कर सामने आ रहा है इसलिए मंत्री पद का ताज उन्हें मिलने की पूरी संभावनाएं हैं इधर मंदसौर जिले से भी पार्टी स्तर के कुछ मोर्चा नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि मन्दसौर के जागरूक विधायक हमेशा मध्य प्रदेश विधानसभा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जन जन के लाडले नेता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल करके मंदसौर जिले को गौरवान्वित करें क्योंकि लगभग 15 साल से अधिक समय से मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है जबकि मन्दसौर का नाम मध्य प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चित रहा है इसलिए इस बार विधायक श्री सिसोदिया को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल कर मंदसौर जिले की जनता का सम्मान रखा जाए।

About Author

Advertisement

 
Top