नीमच 19 मई 2020, जिले में कुल एक्टिव कोरोना केस 28 है। जॉच हेतु भेजे गए कुल 1036 सेम्पल में से 1014 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है| पोजिटिव आने वाले लोगो को क्वारेंटाईन, जिला चिकित्सालय नीमच के आइसोलेट कर भर्ती किया व सभी का उपचार जारी है| जिले में 10 क्षेत्रो हमाल मोहल्ला,स्कीम नम्बर-7,आरबीएस अस्पताल,मेह्नोत नगर,घंटाघर क्षेत्र,टेगोर मार्ग और हिंगोरिया फाटक, शिक्षक कोलोनी,ग्वालटोली,नूरी कालोनी मनासा और जमुनियाकलां, उम्मेदपुरा जावद को कंटाइमेंट झोन बनाकर इनसे आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।जावद के ग्राम उम्मेदपुरा की महिला भीलवाडा में पोजिटिव पाई जाने पर उस ग्राम को कन्टेनमेंट एरिया बनाया है स्वास्थ्य विभाग की 24 टीमे क्षेत्र में सर्वे कार्य कर रही है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता भारती ने उक्त् जानकारी देते हुए बताया, कि 18 मई तक जिले में बाहर से आए लोगों में सर्दी खांसी,बुखार के संभावित कुल 28 हजार 91 की स्वास्थ्य जाँच की गई है| कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह राजे के निर्देशानुसार नीमच शहरी क्षेत्र में अभी तक एक लाख 9 हजार 530 लोगो की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है| जिला चिकित्सालय में बनाये गए आइसोलेशन में 21 व्यक्ति भर्ती है।उपचारत होकर स्वस्थ है| जिलास्तर एवं ब्लाकस्तर पर बनाये गए कोविड केयर सेंटर पर 73 लोगो को रखा गया है| कोरोना जांच सेम्पल अब मेडिकल कोलेज रतलाम में भेजे जा रहे है| जिला चिकित्सालय में कोविड के भर्ती मरीजो को सभी सुविधाए, ऑक्सीजन,आईसीयू की व्यवस्था,भोजन,आदि की व्यवस्था की गई है |
डॉ भारती ने सभी से अपील की है, कि कंटाईमेंट झोन में निवासरत जनता स्वाथ्य विभाग की टीम को सही सही जानकारी दे सर्वे टीम को सहयोग प्रदान करे, प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहा है कोई समस्या होने पर कंट्रोल रूम पर सुचना दे,बाहर से आने वाले व्यक्ति जिनमे सर्दी खांसी और बुखार के लक्षण है वह जिला चिकित्सालय में जाँच व् उपचार करवाए |जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 07423228501 पर सम्पर्क करे और अधिक जानकारी के लिए काल सेंटर 104 और 181 पर कोरोना सम्बन्धी जानकारी ली जा सकती है |
