जावद श्री सत्यनारायण ऐरन का पूरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से प्रेरित व राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति समर्पित रहा ।स्वतंत्रता सेनानी स्व जगदीश चंद जी ऐरन उनके बड़े भ्राता रहे ।
कांग्रेस की जावद क्षेत्र सभी गतिविधियों में वे ही अग्रणी रहते । चुनाव वे लड़े नही किन्तु हर चुनाव का संचालन उन्होंने ही किया ।
उनकी स्मृति बहुत प्रखर थी बहुत अच्छे वक्ता थे तथा सारे तथ्यों को मजबूती से अपने भाषणों में उल्लेख करते ।
भट्ट सा व नागोरी जी के समय ब्लाक कांग्रेस के मंत्री रहे तथा बाद में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे ।
उनके नेतृत्व में घनश्यामजी पाटीदार सा चुनाव लड़े व विधायक बने मंत्री रहे ।
सार्वजनिक जीवन पूरी ईमानदारी से निष्कलंक जीया कांग्रेस के शासन काल मे गरीबो की सेवा की अभूतपूर्व ललक उनमें रही ।
पूर्व सांसद भवरलाल जी नाहटा उनके आदर्श रहे
बालकवि बैरागी जी सीतारामजी जाजू श्यामसुंदर जी पाटीदार माणकलाल जी अग्रवाल के मार्गदर्शन में उन्होंने पार्टी की खूब सेवा की ।
कांग्रेस विचारधारा को उन्होंने गहरे आत्मसात की
पूर्व सांसद मीनाक्षी जी उनकी वरिष्ठता का बहुत आदर करती रही । उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में जावद में कई बड़े आयोजन हुए ।
कांग्रेस के अतिरिक्त धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में उनकी रुचि रही वे हमेशा सकारात्मक रहे व प्रेरणा देते रहे ।
उनका प्रस्थान समाज व कांग्रेस की अपूरणीय क्षति है ।पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा ने श्री ऐरन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धाजंलि अर्पित की है ।
