ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जिलास्‍तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक सम्‍पन्‍न, कौन-कौन थे उपस्थित , नीमच नपा रेड बाकी जिला ग्रीन जोन बढ़ेगी रियायते पढ़ें पूरी खबर......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच 20 मई 2020 कलेक्टर श्री जितेन्‍द्रसिंह राजे की अध्‍यक्षता में जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्...


नीमच 20 मई 2020 कलेक्टर श्री जितेन्‍द्रसिंह राजे की अध्‍यक्षता में जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार व जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती अवंतिका जाट की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनेाजकुमार राय व अन्‍य अधिकारी एवं समह के सदस्‍यगण उपस्थित थे।
बैठक में समूह के सदस्‍य श्री राकेश जैन, श्रीमती अवंतिका जाट, श्री पवन पाटीदार, विधायक जावद के प्रतिनिधि श्री सचिन गोखरू, चेम्‍बर्स आफ कामर्स के श्री जिनेन्‍द्र डोसी एवं डॉ.राजेन्‍द्र एरन,श्री राकेश भारद्धाज आदि ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए। 
बैठक्‍ में विधायक श्री परिहार ने कहा‍ कि आम लोगों को रियायती दर पर मॉस्‍क उपलब्‍ध करवाया जाना चाहिए। उन्‍होने मनरेगा के काम शुरू करवाने, भादवामाता मे नाला व  तालाब गहरीकरण कार्य प्रारम्‍भ करवाने व रोजगारमूलक कार्य शुरू करने हेतु विधायक निधि से पॉच लाख रूपये की राशि प्रदान करने की बात भी कही।
 डॉ.राजेन्‍द्र एरन ने कहा कि आरएमपी चिकित्‍सकों को ईलाज किए गऐ मरीजोंकी सूची उपलब्‍ध कराने हेतु पांबद किया जाए तथा मेडिकल स्‍टोर्स से बगैर ईलाज पर्ची के खासी, सर्दी, बुखार की दवाइयां की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। 
चेम्‍बर्स ऑफ कामर्स के श्री जिनेन्‍द्र डोसी ने कहा कि व्‍यापारियों के लिए  आचार संहिता बनाकर प्रस्‍तुत कर दी है। सभी व्‍यापारी आचार संहिता का पालन करेगें। उन्‍होने कहा, कि वे तीन रूपये में थ्री-लेयर मॉस्‍क उपलब्‍ध करा देगें।

बैठक में कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्र सिंह राजे ने कहा कि नीमच मण्‍डी को प्रारम्‍भ करने के संबंध मे प्रस्‍ताव गृह विभाग को स्‍वीकृति के लिए भेजेगें। साथ ही शहर से लगे गॉवों को ग्रीनझोन में शामिल करने हेतु भी प्रस्‍ताव भेजेगें। कलेक्‍टर श्री राजे ने कहा कि कोरोना संबंधित कोई भी अपुष्‍ट सूचना सोशल मी‍डिया या अन्‍य किसी भी फलेटफार्म पर प्रसारित ना की जाए। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।
 पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने कहा क लॉकडाउन के दौरान शाम 7 से सुबह 7 बजे तक लोग घरो के बाहर ना निकले। लॉकडउान का पालन करें। कन्‍टेनमेंट क्षैत्र में नियमो का पालन करें। कन्‍टेन्‍मेट क्षेत्र में किसी को भी बाहर जाने या आने की अनुमति नही है। समीपवर्ती अन्य राज्‍यों से किसी को भी जिले में उपज विक्रय के लिए लाने की अनुमति नही है।

About Author

Advertisement

 
Top