नीमच । नीमच के लिए कोरोना का कहर लगातार जारी है । जिला पंचायत सीईओ भव्या मित्तल से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि में नीमच के नया बाजार निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की जो कोरोना में संक्रमण के कारण इंदौर अस्पताल में उपचार थे की मौत की खबर आ रही है ।
वही हम आपको यह बता दे कि कल जावद के समीप उमेदपुरा निवासी एक बुजुर्ग महिला की भी भीलवाड़ा में उपचाररत हुए मौत हो गई है । इस प्रकार नीमच के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा तीन हो चुका है । लेकिन इसके साथ ही यह बात समझने लायक है कि तीनों ही उम्र दराज मरीज थे ।
