ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: किसान भाई रहे सावधान सरवानिया मसानी होते हुए केसरपुरा में टिड्डी दल की दस्तक.......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मध्य प्रदेश की सीमा में कहां से घुस सकते हैं ,टिड्डि दल,वर्तमान में 6 सक्रीय दल चल रहे है। जिनकी खबर निम्न प्रकार है। चित्तौड़गढ़ ...


मध्य प्रदेश की सीमा में कहां से घुस सकते हैं ,टिड्डि दल,वर्तमान में 6 सक्रीय दल चल रहे है। जिनकी खबर निम्न प्रकार है।

चित्तौड़गढ़ दल क्रमांक 1 : जो रात्रि में टाई - उंखलिया क्षेत्र में था सरवानिया मसानी  के आसपास के क्षेत्र से प्रवेश करेगा। जो इसी दिशा में आगे बढ़ता है तो नारायणगढ़ मंदसौर क्षेत्र में प्रवेश करेगा।  

चित्तौड़गढ़ दल क्रमांक 2 : जो रात्रि में नरपत की खेड़ी क्षेत्र में था निम्बाहेड़ा की और चला है इसके प्रवेश का रास्ता लगभग पहले दल वाला ही रहेगा। ये दल काफी बड़ा है।  

भीलवाड़ा दल क्रमांक - 1 जो रात्रि में कछोला क्षेत्र में  था का विचरण सिंगोली, कोज्या, रामपुरा क्षेत्र में होकर नीमच जिले में आ सकता है। 

भीलवाड़ा दल क्रमांक - 2  जो रात्रि में भीलवाड़ा के नजदीक क्षेत्र में  था का विचरण वर्तमान में गंगरार की और अग्रसर है। हवा के बहाव को देखते हुए बस्सी, बिजयपुर, कनेरा, बेगू क्षेत्र के मध्य कहीं से नीमच जिले में प्रवेश करेगा। 

प्रतापगढ़ दल क्रमांक 1 : यह दल रात्रि में धरियावद क्षेत्र में था।  यह दल अभी बांसवाड़ा की और अग्रसर है बांसवाड़ा में प्रवेश के उपरांत सही लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी।  हवा के बहाव को देखते हुए इसके जावरा - सैलाना के बीच कहीं से प्रवेश होने की सम्भावना है। 

आमेट दल क्रमांक 1 : यह दल रात्रि में आमेट क्षेत्र में था।  यह दल अभी रेलमगरा की और अग्रसर है। चित्तौरगढ़ जिले में प्रवेश के उपरांत सही लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी। हवा के बहाव को देखते हुए इसके नीमच - छोटी सादड़ी के बीच कहीं से प्रवेश होने की सम्भावना है।

About Author

Advertisement

 
Top