ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: पुलिस और आबकारी का कच्ची शराब धरपकड अभियान शुरू.......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
*चडौली में हाथभटटी शराब बनाने वाले अडडो पर दबिश, 9 हजार किलो महुआ लाहान करवाया नष्ट*  जनप्रतिनिधियों ने उठाया था गांव—गांव में कच्...


*चडौली में हाथभटटी शराब बनाने वाले अडडो पर दबिश, 9 हजार किलो महुआ लाहान करवाया नष्ट* 

जनप्रतिनिधियों ने उठाया था गांव—गांव में कच्ची शराब बेचने और बनाने का मामला, पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा


नीमच। कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे एवं पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार राय के निर्देशन में  आबकारी तथा पुलिस की संयुक्त् टीम ने अवैध कच्ची शराब निर्माण के अडडों को ध्वस्त् करने और बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लॉक डाउन के दौरान नीमच जिले सहित समूचे प्रदेश में शराबबंदी है। शराब बंदी के दौरान हाथभटटी कच्ची शराब बनाने का गौरखधंधा पूरे जिले में फैल चुका है। सैकडों गांवों में ऐसे लोग पनप गए है, जो कच्ची शराब का जहर परोस रहे है। अब पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग ने इनकी धरपकड के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की इस पहली कार्रवाई में टीम को बडी सफलता हाथ लगी है। करीब नौ लाख रूपए का कीमति महुआ लाहान नष्ट करवा गया किया है। कच्ची शराब बनाने में उपयोग में आने वाली सामग्री को जब्त किया है।

नीमच जिले में सौ से अधिक गांव ऐसे है, जहां पर कच्ची शराब का जहर बनाकर लोगों की सेहत के साथ् खिलवाड किया जा रहा है। आबकारी विभाग एवं पुलिस  की संयुक्त् टीम ने अवैध अडडों को ध्वस्त करने का प्लॉन तैयार किया है। कौन—कौन कच्ची शराब बनाने में लिप्त् है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शनिवार को संयुक्त् अभियान के तहत  ग्राम चडौली के समीप संचालित हो रहे कच्ची शराब के अडडे पर छापेमार कार्रवाई की गई। भारी मात्रा में यहां पर कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। 250 प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 9 हजार किलो महुआ लाहान भरा हुआ था, इसे जब्त कर नष्ट करवा दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी अनिल सचान ने बताया कि अवैध रूप से कच्ची शराब निर्माण के अडडों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वालों की भी धरपकड की जा रही है।
*बैठक् में उठाया था जनप्रतिनिधियों ने मामला, कच्ची शराब बनाने के गौरखधंधे का जिले से होगा सफाया*
लॉक डाउन के दौरान गांव—गांव में कच्ची हाथभटटी शराब बनाने के अवैध अडडे कुकरमुत्तों की तरफ फैल गए है। बडे पैमाने पर अवैध अडडे संचालित हो रहे है। पुलिस और आबकारी विभाग ने टीम गठित की है। अवैध कच्ची शराब बनाने के अडडे चिन्हित किए जाकर सप्लाई किए जाने वाले लोगों की डिटेल्स निकाली जा रही है। जिले से इस गौरखधंधे का सफाया करने के लिए थाने स्तर पर भी टीम का गठन कर दिया गया है।

About Author

Advertisement

 
Top