ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: पुलिस प्रशासन ने जारी किया संदेश,क्वारंटाइन किए गए लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं...........
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद नीमच में सरफराज जफर कुरेशी जो की दाहोद गुजरात में कोरोना पॉजिटिव पाया गया के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दि...


जावद नीमच में सरफराज जफर कुरेशी जो की दाहोद गुजरात में कोरोना पॉजिटिव पाया गया के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने संदेश जारी कर बताया कि सरफराज जफर कुरेशी नीमच स्कीम नंबर 7 में रुका था यहां से वह नयागांव और वहां से बस से झाबुआ तक गया जहां से निजी वाहन से दाहोद पहुंचा जहां सरफराज और उसके भाई वसीम का मेडिकल टेस्ट किया गया जिसमें सरफराज  कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। ओर वसीम नेगेटिव पाया गया । सरफराज नीमच में जिस परिवार के साथ रहा उसमें एक वृद्ध महिला भी है जो कि कार्डियक पेशेंट है लेकिन वृद्ध महिला सहित बाकी सदस्यों में अभी कोरोना लक्षण नजर नहीं आ रहा है। सावधानी बतौर मेडिकल टीम ने सभी के ब्लड सैंपल ले लिए हैं और तब तक सभी सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने की अपील की है।

About Author

Advertisement

 
Top