जावद टाइम्स न्यूज
जावद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात 2.0 के जरिए बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से सावधानी जारी रखने और कोरोना के प्रति गंभीर रहने की अपील की. बता दें प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के माध्यम से देश को संबोधित करते हैं. बीते साल मई में दोबारा सरकार बनने के बाद से प्रधानमंत्री का मन के बात का 12वां संस्करण है.इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप और माइ जीओवी पर सुझाव मांगे थे.
मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार,
कोरोना के प्रभाव से हमारी ‘मन की बात’ भी अछूती नहीं रही है. जब मैंने पिछली बार आपसे ‘मन की बात’ की थी, तब, passenger ट्रेनें बंद थीं, बसें बंद थीं, हवाई सेवा बंद थी.इस बार, बहुत कुछ खुल चुका है, श्रमिक special ट्रेनें चल रही हैं, अन्य ट्रेनें भी शुरू हो गई हैं.तमाम सावधानियों के साथ, हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे धीरे-उद्योग भी चलना शुरू हुआ है, यानी, अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है, खुल गया है. ऐसे में, हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है. दो गज की दूरी का नियम हो, मुँह पर mask लगाने की बात हो, हो सके वहाँ तक, घर में रहना हो, ये सारी बातों का पालन, उसमें जरा भी ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए.
देश में,सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है. जब हम दुनिया की तरफ देखते हैं, तो, हमें अनुभव होता है कि वास्तव में भारतवासियों की उपलब्धि कितनी बड़ी है. हमारी जनसँख्या ज़्यादातर देशों से कई गुना ज्यादा है. हमारे देश में चुनौतियाँ भी भिन्न प्रकार की हैं, लेकिन, फिर भी हमारे देश में कोरोना उतनी तेजी से नहीं फ़ैल पाया, जितना दुनिया के अन्य देशों में फैला. कोरोना से होने वाली मृत्यु दर भी हमारे देश में काफी कम है.
जो नुकसान हुआ है, उसका दुःख हम सबको है. लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाएं हैं, वो निश्चित तौर पर, देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है. इतने बड़े देश में, हर-एक देशवासी ने, खुद, इस लड़ाई को लड़ने की ठानी है, ये पूरी मुहिम people driven है।
आपके जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने भी इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है।
आयुष मंत्रालय ने 'My Life,My Yoga' नाम से अंतर्राष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग उसकी प्रतियोगिता शुरू की है।
भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपना तीन मिनट का एक वीडियो बना करके अपलोड करना होगा। इस विडियो में आप जो योग या आसन करते हों, वो करते हुए दिखाना है और योग से आपके जीवन में जो बदलाव आया है, उसके बारे में भी बताना है।
*आयुर्वेद और योग पी एम मोदी मन की बात*
कोरोना संकट के इस दौर में मेरी विश्व के अनेक नेताओं से बातचीत हुई है, इन दिनों, की बहुत ज्यादा दिलचस्पी योग और आयुर्वेद के संबंध में होती है।
हर जगह लोगों ने योग और उसके साथ-साथ आयुर्वेद के बारे में और ज्यादा जानना चाहा है, उसे अपनाना चाहा है। कितने ही लोग, जिन्होंने कभी योग नहीं किया, वो भी या तो ऑनलाइन योग क्लास से जुड़ रहे हैं या फिर ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भी योग सीख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देश में हुए टिड्डी दल के हमले का जिक्र किया।
मोदी ने कहा कि टिड्डियों के हमलों से प्रभावित सभी लोगों को मदद दी जाएगी।