ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: लोग डिजाइनर से अलग-अलग तरह के मास्क कस्टमाइज करवा रहे.....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
लोग डिजाइनर से अलग-अलग तरह के मास्क कस्टमाइज करवा रहे हैं. सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक ही तरह का मास्क बनवा र...


लोग डिजाइनर से अलग-अलग तरह के मास्क कस्टमाइज करवा रहे हैं. सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक ही तरह का मास्क बनवा रहे हैं ।

 नीमच मास्क हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. अब कोई भी शख्स बिना मास्क के घर से बाहर न तो पैर रख सकता है और न ही रखना चाहता है. अगर वह बिना मास्क के घर से बाहर निकलता है तो उसपर जुर्माना लग सकता है. दूसरे कोरोना के डर से भी लोग भले ही कोई जरूरी सामान घर पर भूल जाएं लेकिन मास्क लगाना नहीं भूल रहे. जब कोरोना वायरस के कारण भारत में पहली बार लॉकडाउन लगा था तब मास्क की भारी कमी मार्केट में देखी गई थी लेकिन अब मार्केट में सर्जिकल.सिंपल और एन95 मास्क आसानी से मिल जाता है।
 अब आलम यह है कि डिजाइनर मास्क भी मार्केट में आ गए हैं. यहां तक कि लोग डिजाइनर से अलग-अलग तरह के मास्क कस्टमाइज करवा रहे हैं. सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक ही तरह का मास्क बनवा रहे।

About Author

Advertisement

 
Top