हरीश शर्मा
सिंगोली|नगर की एक महिला इलाज के लिए गयी कोटा जिस डॉक्टर के पास इलाज के लिए गए उसको किया कोरोटाइन् बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने किसी अन्य महिला का ऑपरेशन किया था वो महिला पॉजिटिव मिली है। ऐसे में डॉक्टर को भी संदिग्ध मानते हुए क्वारेंटाइन किया गया है। लेकिन जब इसकी खबर सिंगोली में लगी तो यहाँ चिंता हो गयी। क्योंकि उसी डॉक्टर के यहाँ सिंगोली की महिला का ईलाज चल रहा है और उसे भी अन्य मरीजों के साथ ही क्वारेंटाइन किया गया है। ऐसे में एक बडी चिंता सिंगोली के लिए है, क्योंकि हाल ही में इस महिला के परिजन वापस नगर में लौटे है और जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को लगी तो सभी में डर का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग को भी जब इसकी जानकारी लगी तो वे भी सकते में आ गये और कोटा में संपर्क साधने के साथ ही सिंगोली में भी महिला के परिजनों की जानकारी वे जुटाने में लग गए है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड न 4 के रहवासी होने की जानकारी मिल रही है जिसमे तीन लोग तो परिवार के सदस्य जो इलाज के लिए कोटा गए थे। ऐसी जानकारी मिल रही हैं। असम हुआ अलर्ट।
