ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: संभागीय क्षेत्रीय संचालक ने किया जिला चिकित्सालय नीमच और कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
 नीमच 31 मई नीमच कोरोना के रोकथाम ओर नियंत्रण के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे ही। जिले की स्वास्थ्य संस्था...


 नीमच 31 मई नीमच कोरोना के रोकथाम ओर नियंत्रण के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे ही। जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं ओर कोविड केयर सेंटर पर की गई व्यवस्थाओं को देखने के लिए संभाग स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग डॉ लक्ष्मी बघेल और संयुक्त संचालक अनुसुइया गवली ने जिले के जिला अस्पताल और कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।  नीमच डॉ लक्ष्मी बघेल द्वारा विभागीय अधिकारियों की कोविड में की गयी तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए कोरोना को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने की गई कार्यवाही संतोष बताया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता भारती और सिविल सर्जन डॉ रावत ने अधिकारियों को कोविड सेंटर पर भ्रमण कराया।जिला चिकित्सालय कोटी नाट कोरोना लैब का निरीक्षण किया वहां के लैब टेक्नीशियन को जांच करते समय आवश्यक सावधानी रखने के बारे में डॉ अनुसुइया गवली ने निर्देश दिए जिला अस्पताल में फीवर क्लिनिक के लिए अलग व्यवस्था करने मरीजों के लिए अलग दवा वितरण और आवागमन रहे ऐसी व्यवस्था के निर्देश दिए ट्रामा सेंटर के सभी 107 बेड पर ऑक्सीजन व्यवस्था और जिले में 2 पोर्टेबल एक्स रे मशीन संचालन होने पर अस्पताल प्रशासन की सराहना की

सभी नए रखे गए चिकित्सा स्टाफ को प्रशिक्षित करने और उन्हें कोविड केयर,आइसोलेशन में कार्य करने की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए।चिकित्सा उपकरणों,पीपीई किट,ग्लव्स,हेड केप,सेनिटाइजर की रिमें उपलब्धता की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। मालवा आजतक नीमच कोविड केयर सेंटर वात्सल्य भवन ओर देव होटल का निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय संचालक ने बायो मेडिकल वेस्ट,उचित तरीके से सेनिटीजेशन करने, भर्ती पॉजिटिव का हर दो घंटे में तापमान और पल्स ऑक्सीमीटर से जांच लेने के निर्देश प्रभारी चिकित्सकों को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी विजय गोठवाल,डॉ दिनेश प्रसाद,डॉ जे पी जोशी उपस्थित थे।

About Author

Advertisement

 
Top