सफर के दौरान कोई परेशानी न हो इसलिए हर कोई कंफर्म टिकट चाहता है. यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टिकट के एडवांस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।
आज (31 मई को) खत्म हो रहे लॉकडाउन (Lockdown) के चौथे चरण के बाद पटरियों पर ट्रेनों का ट्रैफिक भी बढ़ जाएगा. 1 जून से भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए 200 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने जा रही है. सफर के दौरान कोई परेशानी न हो इसलिए हर कोई कंफर्म टिकट चाहता है।
यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टिकट के एडवांस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. मुसाफिर अब 30 दिन की जगह 120 दिन पहले एडवांस में टिकट बुक करा सकते हैं. 22 मई से ही इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
नीमच यात्रियों के हक में रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत यात्री अब 30 दिन नहीं बल्कि 120 दिन यानि 4 महीने पहले ही अपनी तय यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं. इससे टिकट मिलने और यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
बता दें कि अभी तक आप सिर्फ एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।
