ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: सांवरिया सेठ का मंदिर बंद पर रिकार्ड 1.38 करोड़ की डीडी भेटकर भंडार भर गया भक्त......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
पहली बार इस मंदिर में आया 1.38 करोड़ का व्यक्तिगत चढ़ावा राजेश कुमार चित्तौड़गढ़ कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते मण्ड...


पहली बार इस मंदिर में आया 1.38 करोड़ का व्यक्तिगत चढ़ावा

राजेश कुमार

चित्तौड़गढ़ कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते मण्डफिया स्थित सांवलियाजी मंदिर भक्तों के लिए बंद होने से दानराशि आना कम हो गई। ऑनलाइन अधिक दान राशि नहीं मिल रही थी। इसके बीच शुक्रवार को उस समय लोग चकित रह गए जब एक श्रद्धालु ने एक करोड़ 38 लाख रुपए की राशि का डीडी मंदिर कार्यालय में भेंट किया। श्रद्धालु ने अपने कर्मचारी के माध्यम से इस राशि का डीडी मंदिर कार्यालय भिजवाया। इस राशि के जमा होने की पुष्टि मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव ने भी की है।

चित्तौडग़ढ़/भदेसर. कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते मण्डफिया स्थित सांवलियाजी मंदिर भक्तों के लिए बंद होने से दानराशि आना कम हो गई। ऑनलाइन अधिक दान राशि नहीं मिल रही थी। इसके बीच शुक्रवार को उस समय लोग चकित रह गए जब एक श्रद्धालु ने एक करोड़ 38 लाख रुपए की राशि का डीडी मंदिर कार्यालय में भेंट किया। श्रद्धालु ने अपने कर्मचारी के माध्यम से इस राशि का डीडी मंदिर कार्यालय भिजवाया। इस राशि के जमा होने की पुष्टि मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव ने भी की है। माना जा रहा है कि इंदौर क्षेत्र का निवासी एक श्रद्धालु अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहता इसलिए डीडी देने वाले का नाम जाहिर नहीं किया गया। ये अब तक इस मंदिर में व्यक्तिगत रूप से चढ़ावे की सबसे बड़ी राशि मानी जा रही है। मंदिर में श्रद्धालु नहीं आने की वजह से चढ़ावे की राशि नहीं के बराबर हैं।
किस तरह दे सकते ऑनलाइन दान
सांवलियाजी मंदिर में कपाट भक्तों के दर्शनों के लिए बंद है लेकिन पूजारियों द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चना व अन्य सभी धार्मिक विधान हो रहे है। ऑनलाइन दर्शन मंदिर मंडल की वेबसाइट पर भी किए जा सकते है। जो भी भक्त सांवलियाजी मंदिर के लिए दान राशि देना चाहे वो मंदिर मंडल की वेबसाइट Www. Shrisanwaliyaji.Net पर जाकर ऑनलाइन राशि जमा करा सकता है,जिसकी रसीद भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

About Author

Advertisement

 
Top