ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जावद नगर में नागरिकों के लिए गेहूं पिसवाने की निशुल्क व्यवस्था, आदेश हुआ जारी...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नारायण सोमानी  जावद । कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार जावद में वर्तमान में कर्फ्यू लागू है सभी...


नारायण सोमानी
 जावद । कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार जावद में वर्तमान में कर्फ्यू लागू है सभी दुकानों के साथ-साथ आटा चक्कीया भी बंद है ऐसी परिस्थिति में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम द्वारा जावद नगर वासियों के गेहूं पीसने की व्यवस्था की है जावद नगर के जिस भी नागरिक को गेहूं पिसवाना है वह सुबह 8:00 बजे से दिन में 2:00 बजे तक व्यवस्था प्रभारी श्री गोपालकृष्ण श्रीमाल के  मोबाइल नंबर 9009521712 पर एवं आपके वार्ड के वार्ड प्रभारी को कॉल करके अपने घर का पता नोट करवाएंगे दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे के बीच आपके घर पर गेहूं लेने के लिए वाहन चालक 9981209180 वाहन लेकर पहुंच जाएगा आप वाहन में गेंहू का बैग रखेगे बैग की पहचान हेतु गेहूं के बैग पर आप अपना नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित करेंगे
दूसरे दिन प्रातः 10:00 से  02:00 के बीच आपके घर वाहन से गेहूं पिसवाकर आटा पहुंचा दिया जाएगा । 
उक्त व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है खाद्य नोडल अधिकारी श्री राजू सौलंकी के मोबाइल नंबर 9822710135 पर अवगत करा सकते हैं।

About Author

Advertisement

 
Top