ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: स्काउट गाइड दल के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने 251 मास्क का निःशुल्क किया वितरण......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
विजय रत्नावत भानपुरा विकासखण्ड भानपुरा के स्काउट गाइड शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्रों द्वारा स्वनिर्मित स्वयं व्यय से तैयार 251 मास्क...

विजय रत्नावत
भानपुरा विकासखण्ड भानपुरा के स्काउट गाइड शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्रों द्वारा स्वनिर्मित स्वयं व्यय से तैयार 251 मास्क का वितरण नए बस स्टैंड एवं प्रमुख चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर बगैर मास्क के घूम रहे महिला व पुरुषों को वितरित किए गए।कोरोना महामारी के इस दौर में पूरे प्रदेश स्तर पर स्काउट-गाइड दलों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य निरन्तर किए जा रहे हैं।इस पुनीत कार्य के अवसर पर भानपुरा तहसीलदार अर्जुनसिंह भदौरिया,थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पुरोहित,जिला स्काउट प्रशिक्षक भीमसेन वधवा, एडवांस स्काउट मास्टर वीरेंद्र लोहार,कन्हैयालाल धाकड़, गाइड लीडर नीलम लोहर, शमीम अगवान,लाली भील, शिक्षक दीपक टेलर,स्कॉउट छात्र हर्ष जोशी, रवि सहित अनेक स्काउट गाइड के सदस्य उपस्थित थे।इस दौरान बाजार में प्रशाशनिक अधिकारियों व स्काउट दलों ने घूमकर स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर कार्य करने व शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई।

About Author

Advertisement

 
Top