ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: 70 फिट गहरे निर्माणधीन कुए में गिरे 4 मजदूर, राहत एवं बचाव कार्य अभियान तत्काल शुरू....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
शाजापुर(मध्यप्रदेश)मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक दुर्घटना हो गयी. यहां एक निर्माणाधीन कुएं में 4 मजदूर गिर पड़े.कुआं 70 फीट गहरा है.म...


शाजापुर(मध्यप्रदेश)मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक दुर्घटना हो गयी. यहां एक निर्माणाधीन कुएं में 4 मजदूर गिर पड़े.कुआं 70 फीट गहरा है.मज़दूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.लेकिन देर रात तक उसमें कामयाबी नहीं मिल पायी.बारिश के कारण काम में दिक्कत आ रही है. देर रात तक अभियान जारी रहा लेकिन बाद में अंधेरे और बारिश के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा.शाजापुर के बिजना खेड़ी गांव में चार मज़दूर कुएं गिर गए हैं. गांव में कुआं खोदा जा रहा था उस दौरान ये हादसा हुआ. कुएं की गहराई 70 फुट है. चारों मजदूर उसमें जा गिरे. ये चारों यहां निर्माण कार्य में लगे थे उसी दौरान ये हादसा हुआ. मजदूरों के गिरते ही हड़कंप मच गया और फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

About Author

Advertisement

 
Top