*226 की रिपोर्ट प्राप्त जिसमे 214 नेगेटिव ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए जा चुके 4141 कोरोना जाँच सेम्पल*
नीमच 13 जून नीमच जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के नियंन्त्रण और रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है|कन्टेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य विभाग का दल स्क्रीनिग कार्य में लगा हुआ है ।
सीएमएचओ डॉ एम एल मालवीय ने बताया की 12 जून को 320 सेम्पल जिले के जवाद,जीरन,मनासा एवं नीमच शहरी क्षेत्र से जाँच के लिए भेजे गए है और सेम्पल कलेक्शन कार्य जारी है |जिले में गत रात्रि में नीमच लेब ,रतलाम लेब, और निषाद लेब भोपाल से कुल 226 रिपोर्ट आई जिनमे 214 नेगेटिव और 12 पोजिटिव आई है जिसमे एक महिला की पोजिटिव हे जिसकी पूर्व में म्रत्यु हो चुकी है| 10 पोजिटिव रिपोर्ट जावद की है और 2 तारापुर की है | नीमच जिले में अबतक कुल 373 कोरोना पोजिटिव प्राप्त हुए हे जिनमे से 287 को स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिया गये है और 13 जून को 9 व्यक्ति और स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये जाना है| जिले में एक्टिव कोरोना केस 78 है|जिले से लगातार स्वस्थ होकर कोविड केयर सेंटर से कोरोना से जंग जितने वालो को डिस्चार्ज किया जा रहा है | क्वारेंटिन सेंटर पर 164 को भर्ती किया गया है और कोविड केयर सेंटर पर 40 को भर्ती किया गया है और आईसोलेशन में 25 को रखा गया है| पोजिटिव के प्रायमरी कोंटेक्ट में आने वाले लोगो की सेम्पलिंग कार्य मोबाइल वेन और स्वास्थ्य संस्थाओ पर तत्काल किया जाकर उन्हें संस्थागत कोविड केयर सेंटर पर भर्ती किया जा रहा है |स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओ पर सर्दी खांसी ,बुखार के 34 हजार 40 और सर्वे टीम और मोबाइल यूनिट से एक लाख 30 हजार 583 की स्क्रीनिंग कर ली है |जिले में कुल 21 कन्टेनमेंट शेष है |कोरोना के संदिग्ध एवं बुखार वाले मरीजो के लिए जिले में फीवर क्लीनिक भी संचालित किये जा रहे है | फीवर क्लिनिक पर सर्दी ,खांसी,बुखार के मरीजो के लिए अलग से ओ पी डी व्यवथा की गयी है ।
जिले में कुल 8 स्वास्थ्य संस्थाओ पर फीवर क्लिनिक संचालित है | डॉ मालवीय ने सभी से अपील की है की कन्टेनमेंट में सर्वे कर रहे स्वास्थ्य विभाग के दल को पूरा सहयोग करे उन्हें सही सही जानकरी दे | सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करे,मास्क का उपयोग करे ,जिला चिकित्सालय में स्वछता बनाये रखे और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नम्बर 07423228501 पर सम्पर्क करे |
