ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: बजरंग दल के पूर्व नेता को गोली मारी, इलाज जारी, बाइक से आए थे 3 अज्ञात हमलावर.....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र की घटना रतलाम । बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी को बुधवार शाम शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस ...



राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र की घटना

रतलाम । बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी को बुधवार शाम शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
रमेश सिंधी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी उर्फ रामचन्द्र 42 को शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में शाम करीब पौने सात बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली रमेश के पेट में लगी। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से् फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि हमलावर तीन थे और किसी काले रंग की गाडी में सवार थे।गोली लगने के बाद रमेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी हेमन्त चौहान, टीआइ किशोर पाटनवाला समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल में पंहुचे।
गोलीबारी की खबर फैलते ही अस्पताल में भी रमेश सिन्धी के मित्र परिचितो का पंहुचना शुरु हो गया था। रमेश सिन्धी पर उक्त हमला आपसी रंजिश के चलते किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि हत्या के एक प्रकरण के सजायाफ्ता व्यक्ति से रमेश की विवाद चल रहा था। पुलिस ने शहर की नाकाबन्दी करने के साथ काली गाडियों की तलाश शुरु कर दी है।

About Author

Advertisement

 
Top