अब तक 242 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर।
नीमच 11 जून 2020 नीमच जिले में कोरोना की जंग जीतने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है । गुरुवार को कोविड केयर सेंटर कस्तूरबा छात्रावास एवं डाइट बालिका छात्रावास नीमच सिटी से 9 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 242 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
