हरीश शर्मा
सिंगोली। उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी पाण्डे की अनुमति से प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी भरत कुमार पिता गोविन्द राम जी जाट निवासी मोरवन को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कमला शंकर विश्वकर्मा पिता प्रहलाद कुमार जी विश्वकर्मा निवासी भाटखेड़ी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। जैन ने बताया कि उज्जवल भारत अभियान देश में सेवा सहयोग ओर समर्पण शिक्षित भारत स्वस्थ भारत आदी समाज सेवा के उद्देश्य को लेकर काम कर रहा है। इस क्रम को मध्यप्रदेश मे आगे बढ़ाने का काम करते हुए यह टीम काम करेंगी। जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं देते हुए सक्रियता से संगठन का काम करने की बात कही।
