ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: भानपुरा में 2 दिनों से जमकर हो रही बारिश, सड़क पर खड़े 2 दिनों से चने के टैक्टर की नही ली किसी ने सुध,किसान परेशान.....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
भानपुरा मौसम के बदलाव के इस दौर में बुधवार-गुरुवार को दोपहर बाद व शाम को अचानक मौसम बदल नजर आ रहा है, और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश भ...

भानपुरा मौसम के बदलाव के इस दौर में बुधवार-गुरुवार को दोपहर बाद व शाम को अचानक मौसम बदल नजर आ रहा है, और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश भी हो रही है. बुधवार सुबह से शहरवासी जबर्दस्त गर्मी से त्रस्त रहे. शाम को मौसम ने पलटा खाया.दोपहर करीब 1 बजे धूलभरी हवाएं चलनी शुरू हो गई. देखते ही देखते इन हवाओं ने अंधड़ का रूप धारण कर लिया.कही चद्दर शेड तो कही पनवाड़ी की छतें गिर गई,करीब आधे घंटे के आंधी के दौर के बाद तेज बारिश होना शुरू हो गई. करीब 30-35 मिनट तक बादल जमकर बरसे. इससे दिनभर से गर्मी में तप रहे लोगों को काफी राहत मिली.
*9जून से लगातार हो रहा है मौसम में बदलाव*
उल्लेखनीय है कि नगर में गत 9 जून से मौसम में लगातार बदलाव की बयार चल रही है.बीते करीब 2 दिनों के दौरान अच्छी बारिश हो चुकी है.इससे तापमान 35 से 38 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है.लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है. बारिश के इस दौर के चलते किसान भी कई जगह खेतों का रुख कर चुके हैं.
*2 दिनों से लगी है,चने के टैक्टर की लाइन,बारिश के चलते हो रही समस्या*
समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी के मैसेज मिलने के बाद तय समय पर किसानों ने चने से भरे सैकड़ों टैक्टर सड़क के एक छोर पर करीब 1 किमी तक लाइन लगाकर खड़े कर दिए,वही इनके चने को तुलाई के लिए कोई निर्णय हो, उससे पहले ही 2 दिनों से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश नगर में हो रही है।इसके चलते वही किसानों के सामने बड़ी विकट समस्या खड़ी हो गई।और किसान पाल व बरसाती लगाकर इनको बचाने की जुगत में दो दिनों से लगे रहे है।प्रशाशनिक अधिकारियों ने बताया कि, जल्द ही इनको सड़क से हटवाकर इनकी चने की तुलाई कराई जाएगी।इन टैक्टर के खड़े होने से दुकानदार, दो पहिया वाहन चालक भी परेशान होते दिख रहे है।दिन में कई बार तो वाहनों की कतार लगते हुए सड़क मार्ग जाम होने लगता है.सम्बंधित स्थानीय प्रशाशन देखकर भी अनजान बनते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर कोई ठोस निर्णय नही ले रहा है।

About Author

Advertisement

 
Top